फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का नोटिस देख किसान की मौत

Fri, 27 Jun 2014 07:57 AM IST
दीपक शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में एक किसान के लिए बैंक का रिकवरी नोटिस मौत का परवाना बनकर आया। नोटिस देखकर सदमे से किसान को हार्ट अटैक पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह घटना है जिला अलीगढ़ के कस्बा गंगीरी में थाना दादों के गांव मुजफरा की। यहां के 40 वर्षीय गुलाब सिंह ने बैंक से 2008 में किसान सुविधा कार्ड पर 30 हजार रुपये का लोन लिया था। सारे रुपये गुलाब सिंह ने अपनी पत्नी नीरज देवी के इलाज में लगा दिये।

मंगलवार की शाम को बैंक से 30 हजार के 45 हजार रुपये अदा करने का नोटिस आ गया। उस नोटिस को देख गुलाब सिंह को हार्ट अटैक हुआ परिजन गुलाब सिंह को कस्बा छर्रा में एक नर्सिग होम में ले गये लेकिन गुलाब सिंह की रास्ते में ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाब सिंह के पांच बच्चों में तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। सबसे बड़ा लड़का 14 साल का है। पूरा परिवार अब पुश्तैनी 7 बीघा जमीन पर निर्भर है। ऐसे में परिवार के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें