शाहगंज। टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। पुलिस चौकी शाहगंज क्षेत्र के मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर मजरा बलुहन का पुरवा निवासी अजय कुमार यादव (20) पुत्र राम जगत ने घर के बाहर लगे पोल से केबल जोड़कर सप्लाई ली है। घर के बाहर टिन शेड का ओसारा लगाया गया है।
इसी में लगा लोहे का एंगल लगाकर टीन छाया गया था। इसी टिन शेड के नीचे अजय रात में सोता था। मंगलवार सुबह लोहे के इंगल में उतरे करंट की चपेट में वह आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बड़े भाई सूरज ने बताया कि उनकी माता उत्तराजी जब बाहर निकली और पुत्र को उठाने पहुंची तो देखा की अजय की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत उप केंद्र शाहगंज फोन कर सप्लाई बंद कराई। बताया गया कि मृतक अजय कुमार के पिता राम जगत यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। चौकी प्रभारी शाहगंज अगस्त मुनि त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।