फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ी।

विज्ञापन
जनरेटर में छिपाकर रखी गई शराब पकड़ी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना पुलिस ने मंगलवार को पंजाब-हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अयोध्या-लखनऊ हाईवे स्थित मकसूमगंज चौराहे के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर डीसीएम में लदी 217 पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

जबकि, चार तस्कर भागने में सफल रहे। बाजार में 217 पेटी में रखी 7855 बोतल शराब की कीमत 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस की मानें तो पंजाब-हरियाणा की बनी इस शराब को जनरेटरों की बॉडी के अंदर रखा गया था। इस डीसीएम पर यूपी की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह रौनाही पुलिस को अयोध्या-लखनऊ हाईवे के रास्ते एक डीसीएम में अवैध शराब की तस्करी बिहार ले जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना पर रौनाही थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह, एसआई संतोष कुमार, सुनील कुमार यादव की टीम ने अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर स्थित मकसूमगंज चौराहे पर भोर में नाकेबंदी की।
इस दौरान सुबह करीब 5:45 बजे पुलिस टीम ने लखनऊ की ओर से आ रही नीली पॉलीथिन से ढकी यूपी नंबर की एक डीसीएम को चेकिंग के लिए रोका गया तो चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने डीसीएम का पीछा कर उसे रोक लिया।
पूछने पर चालक ने बताया कि डीसीएम में जनरेटर लदा हुआ है, तलाशी लेने पर पता चला कि डीसीएम में केवल जनरेटर की बॉडी है, जिसके अंदर शराब से भरी करीब 217 पेटियां मिली।
पुलिस ने ट्रक में सवार रंजीत निवासी रसूलपुर थाना कनछावला दिल्ली व बॉबी निवासी अभयपुर थाना अगोता जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वो इस शराब को हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे। बताया कि डीसीएम के पीछे एक कार में शराब की तस्करी करने वाले चार मुख्य लोग सवार थे, जो पुलिस को देख भाग खड़े हुए।
यूपी के रास्ते बिहार ले जा रहे थे अवैध शराब
एसपी देहात ने बताया कि तस्करों ने शराब की तस्करी के लिए नया तरीका ढूंढा था, इन्होंने डीसीएम में जनरेटर की बॉडी रख उसके अंदर शराब की पेटियां रखी हुई थी। बरामद शराब में 750, 180 एमएल की शराब की बोतलें शामिल हैं। उक्त वाहन पर यूपी का नंबर था जो फर्जी था। बताया कि पंजाब-हरियाणा मेड की इस ब्रांडेड शराब को यूपी के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें