फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बेटियों का बाप बना दूल्हा: 65 साल के बुजुर्ग ने 23 साल की लड़की के साथ रचाई शादी, बताई यह दिलचस्प वजह

Mon, 06 Feb 2023 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैना बाद पूरे चौधरी गांव के निवासी बुजुर्ग नकछेद यादव (65) ने रविवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में अपने से 42 साल छोटी युवती नंदनी यादव (23) के साथ रविवार को सात फेरे लिए। 
विज्ञापन
यूपी में 65 साल के बुजुर्ग ने 23 साल लड़की के साथ रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड मवई के मां कामाख्या धाम मंदिर में रविवार को एक बुजुर्ग ने युवती के साथ शादी रचाई। बुजुर्ग पहले से छह लड़कियों का पिता है। उसका कहना है कि पत्नी के मौत के बाद अकेलापन दूर करने के लिए उसने यह शादी रचाई।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैना बाद पूरे चौधरी गांव के निवासी बुजुर्ग नकछेद यादव (65) ने रविवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में अपने से 42 साल छोटी युवती नंदनी यादव (23) के साथ रविवार को सात फेरे लिए। 

नकछेद यादव के पहले से ही छह पुत्रियां है, जिनका विवाह हो चुका है। सभी अपने ससुराल में अपने पति व बच्चों के संग खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। शादी के मौके पर दोनों पक्ष के लोग मौजूद थी, विवाह में लड़की व उसके घरवालों की रजामंदी भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने अपनी दूसरी शादी में जमकर डांस किया। यह युवती रांची की बताई जा रही है। वृद्ध ने बताया कि उसकी छह बेटियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सभी ससुराल में हैं। पत्नी की मौत के बाद वह काफी अकेलापन महसूस कर रहा था इसलिए उसने दूसरी शादी की है। 

 
विज्ञापन

वायरल वीडियो में वृद्ध अपनी शादी की पगड़ी बांधे हुए जमकर नाच रहा है। रविवार को वृद्ध द्वारा अपने घर पर प्रीति भोज भी आयोजित किया गया। सोशल मीडिया पर वृद्ध की यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें