फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के दिन दो हत्याएं हुईं, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज/तारुन (अयोध्या)। जिले के गोसाईगंज व तारुन थाना क्षेत्र में होलिका दहन के दिन हुई दो हत्याओं से सनसनी मच गई। हालांकि वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों घटनाओं के आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर वारदात को अंजाम दिया गया जबकि तारुन थाना क्षेत्र में हुई हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजपलियां गांव में होलिका दहन के दिन गुरुवार की रात को गांव निवासी अंगद तिवारी के सिर पर एक मोटे डंडे से वारकर उसकी हत्या कर दी गई। पहले हत्या के पीछे होलिका दहन के दौरान गांव के संदीप व जितेंद्र विश्वकर्मा से हुआ विवाद सामने आया था। हालांकि परिवारीजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गोसाईगंज थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र को 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था।
घटना की जांचकर थाना गोसाईगंज पुलिस ने गांव में मुखबिरों का जाल बिछा दिया जिसके बाद हत्या के कारण का पता चल गया। इसके साथ ही आरोपी की पहचान भी हो गई। एसएसपी ने बताया कि अंगद की हत्या गांव निवासी मंदीप कुमार ने की थी, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला था। बताया कि मंदीप का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका अंगद विरोध करता था। इसे लेकर मंदीप उससे रंजिश रखता था।
विज्ञापन

गुरुवार की देर रात अंगद होलिका दहन के बाद घर आ रहा था, उसी दौरान गांव स्थित नहर के किनारे घात लगाकर बैठे मंदीप ने शीशम के मोटे डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मंदीप गांव छोड़कर फरार हो गया था। ग्रामीणों ने होली के दिन नहर किनारे शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर व थाना प्रभारी गोसाईगंज कृष्ण कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि पुख्ता साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने आरोपी मंदीप को शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे टंडौली रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना शीशम का डंडा भी बरामद कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
उधर, थाना क्षेत्र तारुन की ग्राम पंचायत केवालापुर उर्फ तमकीनगंज निवासी सियाराम निषाद (50) गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। जब वह घर के करीब पहुंचा तो रास्ते में स्थित एक मकान के बाहर श्यामकली (80) ने उससे धूप में पड़ी अपनी चारपाई को मकान के दलान में करने के लिए कहा। इस पर सियाराम चारपाई को दलान के अंदर करने लगा। इस दौरान मकान के अंदर से निकल श्यामकली के पुत्र राम स्वारथ ने उसके जबड़े व सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे सियाराम लहूलुहान होकर गिर गया।
इसके बाद राम स्वारथ अपने मकान की छत पर चढ़कर बगल के तीन घरों की छत को फांदते हुए ग्रामीण सतगुरु के द्वार पर खड़ी साइकिल लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण एंबुलेंस की सहायता से सियाराम को जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सियाराम की दो पुत्रियां व पत्नी है।
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर व क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सियाराम की पत्नी की तहरीर पर आरोपी राम स्वारथ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। शनिवार को गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण अज्ञात है, पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें