फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की टक्कर से महिला समेत दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर कस्बे में किसान सहकारी समिति के समीप प्रयागराज हाईवे पर वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि, दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कस्बा बीकापुर वार्ड संख्या एक निवासी उमेश यादव के यहां रविवार रात को बहन की शादी थी।
बारात सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र से आई थी। रात करीब 12 बजे हाईवे के किनारे लावा मांगने की रस्म की जा रही थी। रस्म में बाजा बजाने वाले और महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

तभी सुल्तानपुर की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों द्वारा पीछा करके पूरा कलंदर पुलिस की मदद से पिपरी टोल प्लाजा के पास कार को पकड़ लिया गया, लेकिन इसी दौरान चालक मौके से फरार हो गया।
कार की टक्कर से सीता पत्नी सियाराम निवासी बसवार कुचेरा बाजार, थाना इनायतनगर, प्रकाश चंद (40) निवासी शंकरपुर बीकापुर, रमजान अली (32) निवासी पुरखीपुर, थाना कूरेभार सुल्तानपुर, गुलशेर अली (35) निवासी पुरखीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय निवासी दीपक तिवारी व अन्य ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने सीता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमजान अली को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया और रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
घायल प्रकाश चंद और गुलशेर अली का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें