फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से नदारद दो आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तीन के स्वीकृत अवकाश के बाद वापस ड्यूटी पर न लौटने वाले दो मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने कार्रवाई कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई है। जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में तैनात मुख्य आरक्षी आशू सिंह ने 12 सितंबर को व शिव वरदान सिंह ने 28 सितंबर को तीन दिन का आकस्मिक अवकाश लिया था। लेकिन स्वीकृत अवकाश पूर्ण होने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि स्वीकृत आकस्मिक अवकाश की अवधि पूर्ण होने के बाद भी उक्त आरक्षी सेवा पर नहीं लौटे हैं।
इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उप्र अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों एवं (दंड व अपील) नियमावली 1991 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत दोनों मुख्य आरक्षियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्घ विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें