फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से पंचकोसी परिक्रमा को लेकर रूट डायवर्जन

Wed, 09 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान पड़ने वाले पंचकोसी परिक्रमा को लेकर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। परिक्रमा के दौरान 9 नवंबर की मध्य रात्रि से 11 नवंबर तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


गैर जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनवाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतें कम से कम हो। यातायात पुलिस ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा को लेकर 9 नवंबर की मध्य रात्रि दो बजे से 11 नवंबर को परिक्रमा समाप्ति तक अयोध्या में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पंचकोसी परिक्रमा के मद्देनजर लखनऊ-फैजाबाद मार्ग से आने वाले किसी भी वाहन को बालू घाट बैरियर के आगे अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी यात्री वाहन/छोटे वाहन का आवागमन नए सरयू पुल से होता रहेगा। शहर कस्बा से होकर कोई वाहन बेनीगंज तिराहा से अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


तिवारी पुरवा बूथ नंबर चार से किसी भी वाहन को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। आजमगढ़-अयोध्या मार्ग से आने वाले वाहन बालू बरेहटा बैरियर से आगे नहीं जाने दिए जाएंगे। दर्शन नगर चौराहा से किसी भी वाहन को बूथ नंबर चार से विद्याकुंड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

इसी तरह रायबरेली रोड से आने वाले माल वाहक वाहन जिन्हें अयोध्या की तरफ जाना होगा, को थाना इनायतनगर के सामने रोक दिया जाएगा। इस मार्ग से आने वाले मालवाहक वाहन जिन्हें बस्ती, गोरखपुर जाना होगा वे बाईपास फोरलेन पुल से होकर जाएंगे।

गोंडा/गोरखपुर मार्ग से आने वाले मालवाहक वाहन जिन्हें अयोध्या की तरफ जाना होगा, को लकड़मंडी तिराहे से टिकरी मोड़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो टिकरी मोड़ से लोलपुर से होकर फोरलेन पुल से जाएंगे।

छोटे/यात्री वाहनों को टिकरी मोड़ के आगे तिराहा से ही नए सरयू पुल ओवरब्रिज से आने दिया जाएगा, जो बालूघाट बरेहटा के पास ही पार्क कराए जाएंगे। छोटे यात्री वाहन नए सरयू पुल से होकर फैजाबाद की तरफ आ सकेंगे।

कटरा रेलवे स्टेशन बैरियर से अयोध्या की तरफ किसी भी वाहन को आने नहीं दिया जाएगा। सभी वाहनों को कटरा रेलवे स्टेशन के पास खाली स्थान पर पार्क कराया जाएगा। पंचकोसी परिक्रमा के दौरान 23 स्थानों पर मोबाइल बैरियर यातायात प्रतिबंधित व डायवर्जन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें