अयोध्या। निर्माणाधीन 132 केवी सोहावल-दर्शननगर पारेषण लाइन के चालक जंपर के स्विच यार्ड ठीक करने के लिए सोमवार को शहर के कई इलाकों में अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत पारेषण खंड अयोध्या के अधिशासी अभियंता डीसी दीक्षित ने बताया कि निर्माणाधीन 132केवी सोहावल - दर्शननगर पारेषण लाइन के चालक जंपर के स्विच यार्ड को ठीक करने के लिए दर्शन नगर छोर पर 132केवी के शट-डाउन की आवश्यकता है।
इसी क्रम में कार्य सुरक्षित रूप से करने के लिए 132केवी उपकेंद्र, दर्शन नगर से पोषित सभी 33केवी पोषक (राम की पैड़ी, एमईएस, अमानीगंज, नाका, साकेत, मक्खापुर, श्रीराम चिकित्सालय, बाकरगंज, रानी बाजार, दर्शननगर, नियावां, गोसाईगंज, अमृत बाटलर्स, दर्शननगर चिकित्सालय की विद्युत आपूर्ति 30 मई को अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी।