फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व सपा सहित तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधानपरिषद चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में भाजपा व सपा के साथ कुल तीन प्रत्याशी रह गए हैं। इन्हीं के बीच चुनावी दंगल होगा। नाम वापसी को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गये थे।
विज्ञापन

विधानपरिषद चुनाव में कुल पांच प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अफसर के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें सपा से पूर्व एमएलसी हीरा लाल यादव, भाजपा से अंबेडकरनगर से पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, निर्दल अनूप पांडेय, हरिओम व नरेंद्र देव तिवारी शामिल थे। बताया गया है कि नामांकन पत्रों की जांच में हरिओम का पर्चा खारिज हो गया। इसके बाद चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए थे।
शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को निर्दल प्रत्याशी अनूप पांडेय ने नामांकन स्थल पर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में सिर्फ तीन प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें भाजपा से हरिओम पांडेय, सपा से हीरा लाल यादव और निर्दल नरेंद्र देव तिवारी हैं। नाम वापसी के साथ ही नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब निर्वाचन विभाग मतदान प्रक्रिया की तैयारी में जुट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें