फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाई एक साथ बने पीसीएस अफसर

Wed, 02 Mar 2016 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे से गांव के एक ही परिवार के तीन होनहारों ने यूपी पीसीएस-2015 परीक्षा में कामयाबी हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इनमें से दो सगे तो तीसरा चचेरा भाई है। विकास खंड मयाबाजार के लंगड़ातर राजापुर निवासी तीनों भाइयों की कामयाबी से पूरे गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


राजापुर के बद्री विशाल तिवारी के पुत्र डॉ. आदित्य तिवारी व ललित तिवारी का चयन सहायक आयुक्त उद्योग के पद पर हुआ है। वहीं, बद्री विशाल के भाई द्वारिका तिवारी के बेटे पंकज तिवारी का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है।

आदित्य और ललित वर्तमान में क्रमश: गोरखपुर व बरेली में वाणिज्यकर अधिकारी हैं। दोनों 2012 में एक साथ पीसीएस में चयनित हुए थे। वहीं, पंकज दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


आदित्य 2013 में खंड विकास अधिकारी के रूप में भी चयनित हुए थे लेकिन जॉइन नहीं किया था। इस बार तीनों भाइयों का एक साथ चयन हुआ है। ललित की छोटी बहन मृणाल झांसी में सहायक अभियंता हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें