फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं का अपमान करने वाले को चौराहे पर दी जाए फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को बीच चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए। किसी भी धर्म के प्रति इस प्रकार के कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कहना है बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का सवाल है। काली जी पूजनीय हैैं। इकबाल अंसारी ने कहा कि इस तरीके से धार्मिक गतिविधियों को ठेस पहुंचाने वाले लोगों पर सरकार कड़ी करवाई करे। हम चाहते हैं कि देवी-देवताओं पर टिप्पणी न की जाए।
न ही उन्हें गलत रूप में दिखाया जाए। हम मुसलमान हैं लेकिन हिंदू देवी-देवताओं का सम्मान करते हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को फांसी या उम्रकैद की सजा दी जाए।
विज्ञापन

जिससे लोगों को एक संदेश जाए और कोई भविष्य में किसी भी धर्म को लेकर टिप्पणी न करे। वहीं कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वाले राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने कहा है कि सभी धर्म के देवी-देवताओं का सम्मान करना हमारा फर्ज है।
इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काली फिल्म का पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुनियोजित तरीके से देश का माहौल खराब करने के लिए ही यह फिल्म बनाई जा रही है। सरकार को इस फिल्म पर बैन लगाए और फिल्म के निर्माता-निर्देशक को कठोर सजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें