फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए आज से नामांकन, तैयारी पूरी

Mon, 05 Oct 2015 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस चरण में मसौधा, मया बाजार व पूराबाजार ब्लॉकों के कुल 12 जिला पंचायत सदस्य पद व बीडीसी के लिए नामांकन कराए जाएंगे। नामांकन को लेकर मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट व ब्लॉकों पर तैयारी पूरी की जा रही है। रिटर्निंग अफसरों के साथ ही सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती कर दी गई है।

जिला मुख्यालय पर पुलिस बल के साथ ही पीएसी की तैनाती रहेगी तो ब्लॉक मुख्यालय पर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल तैनात रहेगा। अफसरों को आदर्श आचार संहिता को लेकर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस को खास सतर्कता के लिए कहा गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि तीसरे चरण के नामांकन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मंगलवार को निर्धारित समय पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें