फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ बढ़ी मतदान की रफ्तार, दोपहर बाद आई और तेजी

विज्ञापन
रामनगर में मतदान करने के दौरान लगी मतदाताओं की लंबी कतार।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन की शुरूआत भोर में बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली की चमक व हलकी बूंदाबांदी से हुई, जो दिन खुलते ही खत्म हो गई।
विज्ञापन

इससे सुबह का मौसम रोज की अपेक्षा ठंडा रहा, इसके चलते सुबह मतदान की रफ्तार कम रही। दिन चढ़ने के साथ बूथों पर वोटरों की संख्या बढ़ने लगी। महिला, बुजुर्ग, युवा मतदाता घर से निकले और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया।
अयोध्या जनपद की पांचों विधानसभा सीट अयोध्या, बीकापुर, गोसाईगंज, मिल्कीपुर व रुदौली में सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। सुबह 9 बजे तक जिले में मतदान का प्रतिशत मात्र 8.5 प्रतिशत रहा, जो दो घंटे में बढ़कर 11 बजे तक 24.33 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक कुल 38.79 प्रतिशत मतदान हुआ। जो अपराह्न तीन बजे यह प्रतिशत 51.45 तक पहुंच गया। इसमें सबसे ज्यादा मतदान रुदौली विधानसभा में 52.45 प्रतिशत जबकि सबसे कम अयोध्या विधानसभा में 49.40 प्रतिशत रहा।
शाम पांच बजे तक 56.90 फीसदी लोगों ने मतदान किया। वोट डालने का जुनून व उत्साह इस कदर छाया रहा कि मतदाता अपनी स्याही लगी अंगुलियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी से मतदान करने की अपील करते रहे।
खासकर युवक-युवतियों में खूब उत्साह दिखा। अयोध्या निवासी आदित्य पांडेय ने कहा कि मतदान करने का पहली बार अवसर मिला, मतदान करने पर एहसास हुआ कि उनका एक मत अच्छी सरकार के गठन में मदद कर सकता है।
मिल्कीपुर क्षेत्र के नियामतपुर मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंची संध्या, महिमा, मनीषा व सपना ने कहा कि भयमुक्त समाज के निर्माण, महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार व विकास की आस में पहली बार मतदान किया है।
अयोध्या के बुजुर्ग जयराम पांडेय, राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि उन्होंने बीते चार दशक में हुए सभी चुनाव में मतदान किया है। इस बार भी अपना फर्ज निभाया, उम्मीद है कि नई सरकार देश व जनता के हित के लिए ही कार्य करेगी।

सेवायोजन कार्य स्थल पर बनाये गये मतदान स्थल पर मतदान करने के लिए लगी मतदाताओं की कतार।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

रामनगर में मतदान करने के दौरान लगी मतदाताओं की लंबी कतार।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें