फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर हुई बूंदाबांदी से बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वर्ष 2021 के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट बदली, मंगलवार को जिले में दिन भर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होती रही।
विज्ञापन

दिनभर धूप नहीं निकलने और बूंदाबांदी के चलते गलन में इजाफा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है, इससे ठंड बढ़ेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में मौसम में परिवर्तन आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण भी ठंड बढ़ गई है। अयोध्या शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही मौसम खराब था।
विज्ञापन

हल्के-हल्के बादल छाए हुए थे। धूप भी नहीं निकली। शहर समेत कई अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से कम व न्यूनतम सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें