फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से फरार हुआ ठगी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल (अयोध्या)। पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी शुक्रवार देर रात थाने के लॉकअप से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज बाजार स्थित एसबीआई एटीएम बूथ से पुलिस ने शुक्रवार देरशाम एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया था। उस पर आरोप था कि वह एटीएम कार्ड बदलकर दूसरों के बैंक खाते से रुपये निकाल लेता है। एटीएम इंजीनियर सूरज की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम नदीम निवासी टकसरा, थाना इनायत नगर, अयोध्या बताया। उसके पास से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिसमें दिल्ली का पता अंकित है। पुलिस ने युवक को थाने के लाकअप में बंद कर दिया। अगले दिन सुबह कागजी कार्यवाही पूरी करके चालान करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

इस बीच देर रात आरोपी युवक स्वयं को ब्लड प्रेशर का मरीज बताते हुए लॉकअप से बाहर आया। थोड़ी देर तक वह बातचीत करता रहा, इसके बाद पुलिसकर्मियों को विश्वास में लेकर अपनी हथकड़ी खुलवाई और सभी को चकमा देकर भाग गया। उसके फरार होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निगरानी बढ़ाई गई और पुलिस ने रात भर सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो ड्यूटी इंचार्ज की तहरीर पर दीवान व पहरेदार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच बैठा दी गई।
प्रभारी निरीक्षक रौनाही अक्षय कुमार ने बताया कि ड्यूटी इंचार्ज वेद प्रकाश की तहरीर पर रात में ड्यूटी पर तैनात दीवान स्वप्निल सिंह व पहरेदार पंकज यादव के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि निगरानी में चूक हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें