अयोध्या। अंत्योदय श्रेणी के कार्डधारकों को इस बार चीनी भी दी जाएगी। कार्डधारक को अक्तूबर से दिसंबर तक की एक साथ तीन किलो चीनी मिलेगी। यह निर्देश जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दिया।
डीएम ने बताया कि सभी अंत्योदय कार्डधारक 21 तारीख से 30 तारीख के मध्य कोटे की दुकान से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क गेहूं, चावल व चने के साथ तीन किलो चीनी प्रति कार्ड की दर से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्हें चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। अक्तूबर से दिसंबर तक एक-एक माह के हिसाब से उन्हें एक साथ तीन माह की तीन किलो चीनी मिलेगी। गृहस्थी कार्डधारक को पूर्व की भांति केवल गेहूं, चावल व चना नि:शुल्क प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त कोटेदार, अंत्योदय श्रेणी के लाभार्थियों को चीनी का वितरण निर्धारित मात्रा व मूल्य पर नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।