रूदौली। थाना पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार व मालवाहक मैजिक वाहन से टक्कर हो गई, हालांकि सभी लोग बाल-बाल बच गए।
टक्कर इतनी इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर पटरंगा पुलिस मौके पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाया।