फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने हुए छात्रगुट, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के सामने बुधवार को दो छात्र गुटों में एक बार फिर भिड़ंत की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और एकत्र छात्रों को डाट फटकार भगाया।
विज्ञापन

साकेत महाविद्यालय के दो छात्र गुटों में दो दिन पहले हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के इमरान हाशमी व दूसरे पक्ष के सौरभ तिवारी की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है।
दोनों गुट बुधवार को फिर आमने-सामने हो गए। फिर मारपीट की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्रों को महाविद्यालय के पास से भगाया।
साकेत महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि महाविद्यालय में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राचार्य अजय मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि बाहरी छात्रों का प्रवेश महाविद्यालय में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें