फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने में जुटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण के संशोधित मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। कोशिश है कि 15 जून तक संशोधित मास्टर प्लान तैयार कर लिया जाए। इसके बाद फाइनल ड्राफ्ट को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद संशोधित मास्टर प्लान को शासन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीए के मास्टर प्लान-2031 पर आई आपत्तियों को गठित अफसरों की समिति ने पिछले महीने स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई के बाद निस्तारित कर दिया। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में संशोधन को स्वीकार कर लिया गया। एडीए के अफसरों के मुताबिक संशोधन के लिए अभिलेखों के साथ ही नक्शे आदि में भी परिवर्तन किया जा रहा है। काम बड़ा है, इसलिए समय लगना स्वाभाविक है।
बोर्ड की बैठक के बाद यह बात समाने आई थी कि संशोधित मास्टर प्लान को 15 जून तक तैयार कर लिया जाए। इसके बाद इसको अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाएगा। मास्टर प्लान में संशोधन का ज्यादातर काम हो गया है। अब फाइनल टच दिया जाएगा, जांच-पड़ताल होगी। इसके बाद एक बार फिर इसे प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। फाइनल ड्राफ्ट को इसके बाद शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें