अयोध्या। जिले में गुरुवार को छह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, छह संक्रमितों को आइसोलेशन का समय पूरा होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 31 हो गई है।
गुरुवार को 1984 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है और 1895 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में बीकापुर में दो, रेतिया, पूरा ब्लॉक के रसूलाबाद, सोहावल के सारंगापुर, हरिमपुर में एक-एक संक्रमित मिला हैं।