फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Effect: यूपी के सबसे ठंडे जिले के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, आनलाइन चलेंगी 9 से 12 की कक्षाएं

Mon, 09 Jan 2023 02:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

यूपी के अब तक सबसे ठंडे जिले में सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद घोषित कर दिए गए हैं। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
कोहरे के कारण दृश्यता भी बेहद कम रही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कड़ाके की ठंड के चलते रविवार को सबसे ठंडे रहे अयोध्या जिले के सभी स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद घोषित कर दिए गए हैं। 9 से 12 तक की कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई आनलाइन होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार को तीन डिग्री सेल्शियस तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश का सबसे सर्द जिला रहा। इससे पहले वहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी के बीच ठंड के मद्देनजर अगले 36 घंटे अहम हैं। इसी के आधार पर आगे का बदलाव निर्भर करेगा। 

ये भी पढ़ें - 10 घंटे देरी से पहुंचने पर तेजस के 440 यात्रियों को मिलेगा 1.10 लाख का रिफंड, ट्रेन स्टाफ पर भड़के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना, योगी सरकार में सोशल मीडिया पर गुंडई की अनुमति नहीं मिलेगी


अयोध्या सहित इन जिलों में रेड अलर्ट
रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव और कानपुर नगर में सोमवार सुबह लोगों को घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की सलाह दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें