फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन आज से, शिव मंदिर सजे

Fri, 31 Jul 2015 11:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सावन के आगाज से ही धर्मनगरी अयोध्या शिवमय हो गई है। यहां के प्रमुख शिव मंदिरों में सावन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, कांवरियों के जत्थों का आगमन शुक्रवार की शाम से ही अयोध्या में शुरू हो गया।
विज्ञापन


अयोध्या के प्रमुख शिव मंदिरों नागेश्वरनाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर, दुग्देश्वरनाथ मंदिर, कोटेश्वरनाथ मंदिर, झारखंडेश्वरनाथ मंदिर आदि पवित्र स्थानों पर शैव भक्तों का आगमन शुरू हो गया है। ये सभी शनिवार की सुबह सरयू में स्नान कर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।

अयोध्या में सावन का सांस्कृतिक सौंदर्य का शिखर 17 अगस्त से होगा, क्योंकि इसी तारीख से सावन झूला मेला शुरू हो जाएगा जो 29 अगस्त तक चलेगा। कालिकुलालयम तंत्र साधना शोध पीठ के संस्थापक मंत्र मर्मज्ञ व तंत्र साधक डॉ. रामानंद ने कहा कि अयोध्या में शैव व वैष्णव दोनों धाराएं बहती हैं। अयोध्या की चारो दिशाओं में प्राचीन काल से ही शिवमंदिर स्थापित हैं, जहां पर पूजा-अर्चना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें