फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सरयू में खड़े होकर लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में जनौरा ग्रामसभा के बराबर मुआवजा देने की मांग कर रहे धर्मपुर के किसानों ने सोमवार को नयाघाट पर सरयू नदी में खड़े होकर जल संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद श्रीराम एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। एयरपोर्ट से सटी हुई जनौरा ग्रामसभा की जमीनों का बैनामा कराया जा चुका है। अब धर्मपुर सहादत, कुट्टिया, फिरोजपुर व सरेठी ग्रामसभा की जमीनों की आवश्यकता है।
इनमें धर्मपुर सहादत के किसान विगत कई दिनों से कम मुआवजा मिलने को लेकर आंदोलनरत हैं और जनौरा ग्रामसभा की जमीनों के बराबर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मामले में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, किसान यूनियन सहित अन्य विपक्षी दलों के लोग भी अपनी रोटी सेंक चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को इसी मामले को लेकर धर्मपुर के किसान काफी संख्या में नयाघाट स्थित सरयू तट पर एकत्र हुए और सरयू नदी में जाकर खड़े हुए। हाथ में जनेऊ पकड़कर सभी ने जल संकल्प लिया, जिसमें सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। गांव के रामलौट तिवारी, सुभाष तिवारी, दिलीप तिवारी, अशोक तिवारी, शिवपूजन तिवारी, विशेषर तिवारी, राकेश तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि ने हाथ में सरयू जल व जनेऊ लेकर कहा कि उत्पीडन किया जा रहा है। कहा कि जिस तरह से सपा सरकार में आगरा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का मुआवजा दिया है, उसी तरह हमें भी सही मुआवजा दिया जाय।
उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह ने बताया कि नोटिफिकेशन हो चुका है। नगर निगम में गांव आ चुका है, जिसके अनुसार उन्हें मुआवजा दोगुना मिलना चाहिए, लेकिन जिलाधिकारी की वजह से उन्हें चार गुना मुआवजा मिल रहा है। वह जनौरा ग्रामसभा के अनुसार मुआवजा चाह रहे हैं। हम लोग नियम-कानून से बंधे हैं, अपने हिसाब से सर्किल रेट नहीं बढ़ा सकते। उत्पीड़न करने का आरोप सरासर गलत है। अन्य गांवों की तरफ से सहमति मिल गई है, सिर्फ धर्मपुर के किसानों को दिक्कत है। जो संभव था, किया जा चुका है, कई जगह रेट बढ़ाया गया है। कोई विकल्प न मिलने पर अधिग्रहण की प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें