फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा पार्क में अब बैठ सकेंगे आठ हजार दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इस बार दीपोत्सव में सरयू तट स्थित रामकथा पार्क बदले स्वरूप में नजर आएगा। 2.75 करोड़ से रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

रामकथा पार्क के दर्शक दीर्घा की क्षमता पहले जहां पार्क की क्षमता पांच हजार की थी वहीं अब आठ हजार हो जाएगी। दीपोत्सव से पूर्व विस्तारीकरण का काम पूरा करने की तैयारी है। पिछली बार दीपोत्सव में मुख्यमंत्री के निरीक्षण में कई खामियां मिली थी, जिसके बाद उन्होंने विस्तारीकरण के निर्देश दिए थे।
इस वर्ष दीपोत्सव में रामकथा पार्क की भव्यता देखेने लायक होगी। रामकथा पार्क के विस्तारीकरण के साथ इसको भव्यता प्रदान करने काम तेजी से चल रहा है जो दीपोत्सव से पहले पूरा हो जाएगा। पिछले वर्ष दीपोत्सव में रामकथा पार्क में हुए राज्याभिषेक समारोह में मुख्यमंत्री को दिक्कतें नजर आईं थी।
विज्ञापन

पार्क में दर्शक की क्षमता कम मिली थी। मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के दूसरे दिन सुबह रामकथा पार्क का निरीक्षण कर इसके विस्तारीकरण का निर्देश दिया था। रामराज्याभिषेक समारोह के दौरान पूरा पार्क श्रद्धालुओं से अटा पड़ा था, पार्क की क्षमता से अधिक श्रद्धालु भक्त पहुंच गए जो अपने आराध्य भगवान राम के राज्याभिषेक समारोह को देखने के लिए व्याकुल नजर आ रहे थे।
विस्तारीकरण में रामकथा पार्क को दिव्य बनाने की बात थी। साथ ही इसकी क्षमता बढ़ाई जाने का भी निर्देश दिया गया था। इसके लिए शासन ने पौने तीन करोड़ अवमुक्त भी कर दिए थे। जिसके बाद रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का काम तेजी से शुरू हुआ। पहले पार्क के मंच को भी विस्तारित करने की योजना थी, लेकिन इसके लिए जमीन की कमी होने पर केवल मंच को भव्यता प्रदान करने का ही काम हो पाया है।
पार्क की क्षमता अब पहले से ड़ेढ़ गुना अधिक हो गई है। पहले जहां पार्क के दर्शक दीर्घा की क्षमता पांच हजार थी वहीं अब यह क्षमता बढ़कर आठ हजार हो गई है। पार्क को भव्यता प्रदान करने के लिए भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। स्टेडियम के आकार में बने पार्क की सीढ़ियों में लाल पत्थर लगाए जा रहे हैं।
विस्तारीकरण के तहत रामकथा पार्क की सीढ़ियों को 10-10 मीटर आगे विस्तारित करने का काम पूरा हो चुका है। पांच-पांच सीढ़ियों के तीन स्टेप पार्क में और विस्तारित हो चुके हैं। पार्क के मंच को भव्यता प्रदान करने के लिए मंच में लगे पुराने पत्थरों को तोड़कर हटा दिया गया है मंच को अब ग्रेनाइट पत्थर से भव्यता प्रदान करने का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही पार्क के बीचों बीच तीन मीटर ऊंचाई पर पत्थर की दो-दो मीटर की जाली लगाई जाएगी इससे पार्क की भव्यता बढ़ जाएगी। पार्क में चारों तरफ गजीबो (महलनुमा आकृति) भी बनाई गई है जो पार्क की सुंदरता में इजाफा करता नजर आता है।
राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक के विवेकानंद सिंह ने बताया कि दीपोत्सव से पूर्व रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। रामकथा पार्क की क्षमता पहले से डेढ़ गुना बढ़कर आठ हजार की हो गई है। भव्यता प्रदान करने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। मंच को ग्रेनाईट पत्थरों से सजाया जा रहा है। दर्शक दीर्घा की सीढ़ियों में लाल पत्थर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें