फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग के लिए आज से होगा रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की समस्त तैयारियों का सोमवार से जिले में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए शासन से एक नोडल अधिकारी भी भेजे जा रहे हैं, जो सोमवार सुबह 10 बजे से शाम तक विभिन्न अस्पतालों में मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लेंगे और बिंदुवार रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास शासन से भेजे जा रहे संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ.अवधेश यादव की मौजूदगी में कराया जाएगा। पूर्वाभ्यास के दौरान इस बार कोरोना जांच की व्यवस्था, ऑक्सीजन का दबाव, टैंक, बिजली, फायर सिस्टम, वार्डों में बेड, इमरजेंसी सुविधा, आईसीयू, पीआईसीयू, वेंटिलेटर, उपकरणों का संचालन, चिकित्सकों की उपलब्धता आदि भी देखी जाएगी।
फ्लू कॉर्नर पर सैंपलिंग के इंतजाम, मरीजों को रिपोर्ट में मिलने में लगने वाला समय, आरआरटी की गतिविधियां, एंबुलेंस की उपलब्धता, संचालन की व्यवस्था आदि को भी परखा जाएगा। सीएमओ डॉ.अजय राजा ने बताया कि एक कोरोना मरीज के मिलने से लेकर उसे अस्पताल में भर्ती करने, इलाज करने व डिस्चार्ज करने तक की समस्त गतिविधियों का रिहर्सल किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नोडल अधिकारी सोमवार और मंगलवार को जिले में मौजूद रहेंगे। इस बार सभी कोविड अस्पतालों में रिहर्सल किया जाना है। सभी तैयारियों को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने से पूर्व ही किशोरों में उत्साह देखा जा रहा है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही पहले दिन करीब 20 फीसदी किशोरों ने टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक करा लिया है। हालांकि, ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन टीकाकरण भी किया जाएगा। रविवार को सभी 22 अस्पतालों में किशोरों के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
जिले में कोवैक्सीन की 35 हजार खुराक प्राप्त हुईं हैं। जिसे टीकाकरण केंद्रों पर भेजवाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट एक जनवरी से ही बुक किया जा रहा है। पहले दिन औसतन 20 फीसदी किशोरों ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कराया है। डॉ.अजय राजा ने बताया कि बूथों पर किशोर आधार कार्ड अथवा स्कूल का पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवा सकते हैं।
इन स्थानों पर होगा टीकाकरण : जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या, 100 बेड का चिकित्सालय कुमारगंज, सीएचसी पूराबाजार, मसौधा, मया बाजार, गोसाईगंज, तारुन, हैदरगंज, बीकापुर, अमानीगंज, खंडासा, रुदौली, सोहावल, मवई, पीएचसी कुमारगंज, अमानीगंज, गद्दोपुर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काश्मीरी मोहल्ला व देवकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें