फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण की प्रगति जान सकेंगे देशभर के संत- धर्माचार्य

विज्ञापन
अयोध्या राम लला का भव्य विग्रह - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि राममंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राम मंदिर की नींव भराई के तहत अब तक 30 से अधिक लेयर डाली जा चुकी है। कुल 44 लेयर में नींव भरी जाएगी। उधर ट्रस्ट ने देशभर के संतों धर्म आचार्यों को राम मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए ट्रस्ट ने देशभर के करीब 200 संतों को आमंत्रण भी भेजा है कि वे अयोध्या आकर राम मंदिर निर्माण कार्य का दर्शन करें।
विज्ञापन

बता दें कि राम भक्तों को राममंदिर निर्माण कार्य दिखाने के लिए ट्रस्ट ने रामजन्म भूमि दर्शन मार्ग पर व्यू प्वाइंट बनाया है। इस पॉइंट से रामलला के दर्शनार्थी प्रतिदिन राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को देख निहाल हो रहे हैं। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति से संत समाज को अवगत कराने और इनके माध्यम से श्रद्धालुओं तक संदेश पहुंचाने का अभियान शुरू किया है।
इसी श्रृंखला में रामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने हर संप्रदाय से जुड़े देशभर के 200 संतों को पत्र भेजा है। इस पत्र में आग्रह किया गया है कि वह अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करें, और राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी अवलोकन करें। इसके साथ ही अपने बहुमूल्य सुझावों से ट्रस्ट को अवगत कराएं। रामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव के आमंत्रण पर एकादशी के पर्व पर मध्यप्रदेश के भोपाल से उदासीन संप्रदाय के संतों का जत्था यहां पहुंचा। यह सभी संत ऋषि आश्रम रानोपाली के अतिथि बने और फिर रामलला का दर्शन करने के साथ राममंदिर निर्माण कार्य को भी देखा।
विज्ञापन

स्वामी उमानंद महाराज के नेतृत्व में आए संतों ने ट्रस्ट महासचिव से भी भेंट की और निर्माण के प्रति साधुवाद देते हुए हर्ष प्रकट किया। सदियों बाद रामलला का दरबार सावन झूलन महोत्सव में गुलजार है तो वहीं प्रतिदिन रामनगरी के संतों को झूलन महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। हर रोज झूलन महोत्सव में पहुंच रहे संत रामलला को भोग प्रसाद अर्पित कर रहे हैं। यह क्रम लगातार जारी है जो कि 22 अगस्त सावन पूर्णिमा तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें