फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फीट लंबा व 20 फीट चौड़ा होगा रामलला का गर्भगृह

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में एक जून (बुधवार) को मृगशिरा नक्षत्र व आनंद योग में सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला के घर निर्माण का शुभारंभ करेंगे। पूरे रामजन्मभूमि परिसर को भव्यता पूर्वक सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

रामलला का गर्भगृह 20 फीट चौड़ा व 20 फीट लंबा होगा। गर्भगृह को मकराना के संगमरमर से सजाया जाएगा। एक जून को सुबह नौ बजे से नक्काशीदार पत्थरों से रामलला के गर्भगृह का निर्माण शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर ऐतिहासिक बनाने के लिए ट्रस्ट तैयारी में जुटा हुआ है। 28 मई से ही परिसर में सर्वदेव अनुष्ठान का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि गर्भगृह निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो और दैवीय कृपा से मंदिर निर्माण आगे बढ़े।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को भी पूजन का क्रम जारी रहा। 40 वैदिक आचार्य विधिविधान पूर्वक हवन, अनुष्ठान में जुटे हैं। एक जून को सुबह 9 से लेकर 11.30 बजे के बीच सर्वदेव अनुष्ठान का समापन व गर्भगृह निर्माण का आरंभ होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभ मुहूर्त में गर्भगृह की उत्तर-पश्चिम दिशा में पहली शिला रखेंगे। इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम, संघ व मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे लोगों की मौजूदगी रहेगी।
ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि गर्भगृह 20 फीट चौड़ा व 20 फीट लंबा होगा। बाहरी दीवार छह फीट मोटी होगी। गर्भगृह निर्माण कार्य शुरू होने के बाद परिक्रमा पथ का भी निर्माण किया जाएगा।
रामलला के गर्भगृह निर्माण शुभारंभ कार्यक्रम का एएनआई व आइडियल कम्युनीकेशन नई दिल्ली द्वारा लाइव प्रसारण किया जाएगा। अयोध्या धाम में 12 स्थानों पर एलईडी वाहन भी लगाए जाएंगे।
जिस पर पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम से संबंधित प्रसारण का लिंक भी लोगों को उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है।
रामलला के गर्भगृह का निर्माण एक जून को होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ संत-धर्माचार्यों की मौजूदगी में गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे। इससे पहले परिसर में सर्वदेव अनुष्ठान संचालित है। -चंपत राय, महासचिव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें