फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट परिक्रमा का पूरे देश में हो प्रचार-प्रसार : वासुदेवाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नव संवत्सर 2079 को इस बार भव्यता पूर्वक मनाने की तैयारी है। हर वर्ष नव संवत्सर के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर रामकोट की परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह आयोजन पहली अप्रैल को किया जाना है। इसकी तैयारी को लेकर श्री विक्रमादित्य न्यास महोत्सव समिति की बैठक श्रीरामबल्लभाकुंज में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जगु वासुदेवाचार्य विद्या भाष्कर ने कहा कि रामकोट की परिक्रमा का पूरे देश में प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस बार नव संवत्सर महोत्सव को भव्यता से मनाएंगे।
विज्ञापन

जगु स्वामी अनंताचार्य ने कहा कि नव संवत्सर का बड़ा महत्व है, इसे उल्लास पूर्वक मनाना चाहिए। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने बताया कि पहली अप्रैल को दोपहर तीन बजे मत्तगजेंद्र से रामकोट की परिक्रमा निकाली जाएगी। पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि इस बार की परिक्रमा में राममंदिर निर्माण की खुशी व्यक्त होनी चाहिए, इसकी पूरी तैयारी की जानी है।
अधिकारी रामकुमार दास ने कहा कि रामकोट की परिक्रमा इस संकल्प के साथ आरंभ हो जो पूरे भारत में इस परिक्रमा का संदेश दे कि भारत में नव संवत्सर का शुभारंभ हो रहा है। बैठक की अध्यक्षता महंत मैथिलीरमण शरण ने की। बैठक में महंत सीताराम दास त्यागी, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत रामभूषण दास कृपालु, राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र रामायणी व रामशरण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें