फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन में खुला पर्यटक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के सिविल लाइन में पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को पहला पर्यटक बूथ खोला। इस पर महिला व पुरुष दोनों आरक्षी की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही दो अन्य पर्यटक बूथ रेलवे स्टेशन व अयोध्या के साकेत पेट्रोल पंप पर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सिविल लाइन स्थित पर्यटक बूथ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि रामनगरी में दर्शन पूजन के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए यह बूथ विशेष भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से जनपद अयोध्या में पहला पर्यटक पुलिस बूथ खोला गया है। पर्यटक किसी भी प्रकार की सूचना व सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। एसएसपी ने बताया है कि जनपद अयोध्या में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु व भारी मात्रा में पर्यटक आते है।
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जनपद अयोध्या रोडवेज के पास सिविल लाइन में बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से नवनिर्मित पर्यटक बूथ खोला गया है। इसमें बाहर से आने वाले पर्यटक आने-जाने से संबंधित सूचना व किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना में सहायता हर समय प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार से पर्यटक पुलिस बूथ पूरे शहर में बनाये जा रहे है।
वर्तमान समय में बैंक ऑफ बड़ौदा की मदद से रेलवे स्टेशन फैजाबाद के पास एक पुलिस पर्यटन बूथ व साकेत पेट्रोल पंप अयोध्या के पास एक पर्यटन पुलिस बूथ बनकर तैयार है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। पर्यटन पुलिस बूथ में एक महिला व एक पुरुष आरक्षी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें