फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे 2300 कक्ष निरीक्षक, कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाओं में अभी तक 23 सौ कक्ष निरीक्षक उपस्थित नहीं हुए। इन कक्ष निरीक्षकों को चिह्नित करते हुए विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बीते 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हैं। इसमें इस बार 125 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए साढ़े सात हजार कक्ष निरीक्षकों की दरकार की गई थी। इसमें से 5500 परिचय पत्र विभाग की ओर से निर्गत किया गया।
इसके सापेक्ष अब तक परिषदीय अध्यापकों सहित करीब 32 सौ कक्ष निरीक्षक ही परीक्षा में सम्मिलित हो सके हैं। जबकि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र न बने सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया था। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने से परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने में आ रही दिक्कतों से केंद्र प्रभारियों ने महकमे को अवगत कराया।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। कहा कि सभी विद्यालय अपने यहां से कक्ष निरीक्षकों को संबंधित केंद्रों पर भेजना सुनिश्चित करें, अन्यथा मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
वहीं, गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान एवं इंटर की फल व खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, धुलाई-रंगाई, टंकण आदि व्यवसायिक वर्ग की एवं द्वितीय पाली में हाईस्कूल की कृषि व इंटर की अधिकोषण तत्व, कृषि भौतिकी व जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्रपत्र और कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्रपत्र की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें