इस दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और संतों-महंतों समेत कुल 200 लोग मौजूद थे।
अयोध्या में 500 साल की तड़पन जल्द दूर होगी: सीएम योगी
शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया। हमें गर्भगृहके शिला पूजन का शोभाग्य मिला। जल्द ही भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा। अब राम मंदिर का निर्माण तेजी से होगा। गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियां इस काम में लगी थीं। अयोध्या में 500 साल की तड़पन जल्द दूर होगी।
राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा: योगी
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राम मंदिर भारत की एकता का प्रतीक होगा।