फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के जनसूचना अधिकारी आयोग में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक से जुड़ी जनसूचना न देने पर डीआईओएस कार्यालय के जनसूचना अधिकारी राज्य सूचना आयोग में तलब किए गए हैं। 14 अक्तूबर को उन्हें पेश होना है। कांग्रेस सूचना का अधिकार टास्कफोर्स के पूर्व प्रदेश संयोजक उमेश उपाध्याय ने छह बिंदुओं पर जन सूचनाएं मांगी थी।
विज्ञापन

उमेश ने बताया कि चार मई 2018 को डीआईओएस कार्यालय के जनसूचना अधिकारी से बच्चू लाल इंटर कॉलेज पूराबाजार के सेवाच्युत सहायक अध्यापक के संबंध में मांगी थी।
इसमें कहा गया है कि क्या सेवाच्युत सहायक अध्यापक का मई माह में डीआईओएस के आदेश से भुगतान किया गया है? उन्होंने वेतन भुगतान संबंधी अन्य तथ्यों के साथ ही पूर्व डीआईओएस डा. राजेश कुमार आर्या से उक्त अध्यापक को सेवाच्युत किए जाने और फिर वेतन भुगतान की सहमति को लेकर भी सवालों का जवाब सूचना अधिकारी के तहत मांगा था लेकिन जन सूचना नहीं मिली तो उन्होंने राज्य सूचना आयोग में अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें