फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : स्कूल-कॉलेज में लगे सोलर प्लांट की बिजली का उपयोग करेगा पावर कॉरपोरेशन

Tue, 12 Dec 2023 02:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

21 माध्यमिक विद्यालयों में पांच-पांच किलोवाट के प्लांट लगे हैं , अन्य कॉलेजों में लगे प्लांट का सर्वे किया जा रहा है। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूलों-कॉलेजों में उत्पादित बिजली का उपयोग घरों को रोशन करने में होगा। यहां से पैदा होने वाली सौर ऊर्जा पहले बिजली विभाग के उपकेंद्रों में जाएगी। फिर घरों को आपूर्ति की जाएगी। इस बाबत शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी (यूपीनेडा) की ओर से जिले में 21 माध्यमिक विद्यालयों में पांच-पांच किलोवाट की क्षमता वाले साेलर प्लांट लगाए गए हैं। चूंकि, विद्यालय दिन में खुलते हैं और रात में बंद हो जाते हैं। ऐसे में प्लांट से पूरी उत्पादित बिजली का उपयोग नहीं हो पाता। इसके अलावा छुट्टियों के दिन तो बहुत कम बिजली की खपत होती है।

स्कूलों-कॉलेजों में लगे सोलर प्लांट से उत्पादित अतिरिक्त यह बिजली अब पावर कॉरपोरेशन लेगा। पहले चरण में 21 माध्यमिक विद्यालयों में उत्पादित बिजली को पावर कॉरपोरेशन लेगा। इसके अलावा अन्य विद्यालयों और कॉलेजों में लगे सोलर प्लांट और उत्पादित बिजली का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही अन्य संस्थानों में उत्पादित अतिरिक्त बिजली को भी लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परियोजना निदेशक मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी ने बताया ने इसका आदेश आ गया है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


घरों में उत्पादित अतिरिक्त सौर ऊर्जा को लेता है बिजली विभाग
सोलर रूफटॉप योजना के तहत लोगों को छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र और राज्य की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत 2.6 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। कई घरों में जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन होता है। इस अतिरिक्त बिजली पावर कॉरपोरेशन ले लेता है। अब यह व्यवस्था स्कूलों-कॉलेजों में भी लागू होने जा रही है।

आइसक्रीम फैक्ट्री, शीतगृहों में लगेंगे सोलर प्लांट
आइसक्रीम फैक्ट्री और शीतगृह भी सोलर एनर्जी से चलेंगे। शासन की ओर से ऐसे सभी प्रतिष्ठानों में सोलर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। इस बाबत जिले में संचालित सभी आइसक्रीम फैक्ट्री और शीतगृहों की सूची मांगी गई है।

150 मेगावाट सौर ऊर्जा का हो रहा उत्पादन
जिले में करीब 150 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। इसका मुख्य हब यमुनापार का इलाका है। नेडा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 125 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन तो यमुनापार में लगे छह सोलर पार्क के माध्यम से किया जा रहा है। जिले में इसके अलावा भी सरकारी विभागों, संस्थाओं की ओर से निजी तौर पर सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा घरों में लगे सोलर पैनल से भी 2.6 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें