फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने तोड़ा विद्युत तार व खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। शहर के कटरा मोहल्ले में ओवरलोड अनियंत्रित वाहन विद्युत तार व खंभे को तोड़ते हुए निकल गया। जहां एक ओर 11000 वोल्ट के तार गिरने से राहगीर बाल-बाल बच गए। वहीं तार टूट कर गिरने से काफी देर तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी अख्तर अली खान व अतीक सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार देेर शाम ट्रक चालक को 11 हजार वोल्ट के गुजरे तार को बचाकर वाहन ले जाने के लिए इशारा किया गया लेकिन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए विद्युत तार व खंभे को टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूट गया, जिसमें कई राहगीर बालबाल बच गए और 11000 वोल्ट का तार रास्ते में पड़ा होने से काफी देर तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
सूचना पर देर रात विद्युत विभाग की टीम ने आकर तार हटाया तब जाकर रास्ता खुला। अवर अभियंता विकास पाल ने बताया कि सुबह 9 बजे पूरी टीम के साथ जुटकर विद्युत खंभा व तार लगवाया तब जाकर शाम 6 बजे सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें