फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के जेई और एसडीओ को बनाया बंधक

Thu, 13 Aug 2015 10:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाद में आश्वासन पर देर शाम छोड़ा गया। इसके पहले नागरिकों व व्यापारियों ने कस्बे में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। जुलूस निकाले जाने को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


दिन भर बंद से लोग चाय-पान के लिए तरस गए। बंदी व प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। एसडीएम व कोतवाल सुरक्षाकर्मियों के साथ क्षेत्र में डटे रहे।

विद्युत संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार से नगर पंचायत कार्यालय के सामने क्षेत्र के नागरिक, व्यापारी, महिलाएं व राजनीतिक दलों के नेता धरने पर हैं।

पावर कॉर्पोरेशन से किसी भी अफसर के न पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को कस्बे में बाजार बंद कर विरोध जताया। समिति के संयोजक शेखर जायसवाल, सभासद कन्हैया लाल त्रिपाठी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार, हेमंत कसौधन की अगुवाई में बंद को सफल बनाने के लिए निकले।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय से व्यापारियों, नागरिकों के साथ जुलूस निकाले जाने पर पुलिस ने बगैर अनुमति जुलूस निकाले जाने पर रोका तो लोगों व पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

एसडीएम अमित कुमार सिंह ने पहुंच कर शांतिपूर्वक जुलूस निकाले जाने की अनुमति दी। कार्यालय से भीटी चौराहा, कटरा, डाकखाना गली, बस स्टाप, पेट्रोल पंप, तेलियागढ, सरस्वती नगर से वापस लौटा।

प्रदर्शन के बाद धरनास्थल पर देर शाम जेई गंगाराम वर्मा व कोतवाल नरेंद्र सिंह के बीच कई चक्र वार्ता हुई लेकिन लोग आपूर्ति में सुधार न होने तक धरने पर अड़े रहे।

इस दौरान एसडीओ द्वितीय सुभाष मौर्या, अवर अभियंता गंगाराम वर्मा को आना पड़ा। संघर्ष समिति के लोगों ने उन्हें धरना स्थल पर घेर बंधक बना लिया है। बाद में आश्वासन पर देर शाम छोड़ा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें