अयोध्या। शहर में एंटी रोमियो स्क्वायड दल ने स्कूल, कॉलेज, बाजार, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पार्क एवं सार्वजनिक जगहों पर अभियान चलाकर गुरुवार को दर्जन भर रोमियो को पकड़ा। उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने भिजवाया।
महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने थाने में संदिग्धों से संबंधित स्थान पर मौजूद होने का कारण पूछा, तो लोग स्पष्ट नहीं बता पाए। ऐसे लोगों के माता-पिता को फोन पर सूचित करके थाने पर बुलवाया गया। संदिग्ध युवकों व उनके परिवारीजनों से लिखित में लिया गया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे।
इसके बाद हिदायत दी गई कि यदि अगली बार उक्त स्थान पर वह लोग मिलते हैं तो उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड दल ने स्कूल की छात्राओं/बालिकाओं व परिवारीजनों से समस्याओं के बारे में बातें भी कीं। उनको 1090 महिला हेल्पलाइन, यूपी 112 आदि के विषय में जागरूक किया गया।