फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से तस्करी कर बिहार जा रही शराब की खेप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना रौनाही पुलिस ने दिसंबर में दूसरी बार अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शुक्रवार रात हाईवे पर एक कार से 726 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। हरियाणा की बनी इस शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। खेप को अयोध्या के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। कार से यूपी व दिल्ली के नंबर को दो फर्जी प्लेटें भी बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार रात हाईवे पर वाहनों की तलाशी ले रही रौनाही पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में अयोध्या के रास्ते तस्करी कर अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर रौनाही थाने के एसआई रामदेव गुप्ता व उनकी टीम ने अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर लखौरी ओवरब्रिज के पास नाकेबंदी की। रात करीब 11:30 बजे एक कार आती दिखाई।
रोकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन वह नाके को पार नहीं कर सका। इस कार में दो लोग सवार थे, उन्हें हिरासत में लेकर जब कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी व सीट से कई पेटियों में रखी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एसपी ने बताया कि कार से हरियाणा के अंबाला स्थित फैक्टरी की बनी दो ब्रांड की कुल 726 बोतलें बरामद हुईं। इनकी कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कार से दिल्ली व यूपी नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान संजय (32) व कृष्णा (28) निवासी सिंघाना थाना सफीदो जनपद जींद हरियाणा के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वह इस शराब को हरियाणा से दिल्ली व यूपी के रास्ते से बिहार ले जा रहे थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें