फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, दो की मौत, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना रौनाही अंतर्गत अरकुना चौराहे के पास सोमवार-मंगलवार देर रात करीब एक बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खराब खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां दो श्रद्धालुओं की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा पिकअप चालक के नींद में होने के कारण हुआ। गांव कांटा करौंदी थाना निगोहा जनपद लखनऊ के करीब 50 लोग सोमवार-मंगलवार रात पांच पिकअप में सवार होकर अयोध्या दर्शन पूजन को आ रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान रौनाही थाना अंतर्गत अरकुना चौराहे के पास इनमें से एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में पिकअप पर सवार 15 लोग घायल हो गए।
वहीं तेज आवाज व चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जागे और अन्य पिकअप सवार लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और सभी घायलों को पिकअप से निकालकर एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें रात में ही लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान जूली रावत (15) पुत्री संतराम व उर्मिला चौरसिया (35) पत्नी राम खेलावन की मौत हो गई।
दो अन्य घायल आदर्श चौरसिया पुत्र धीरेंद्र चौरसिया और ऊषा जायसवाल पत्नी शिव प्रकाश का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घायल माधुरी रावत, अनुराग, लक्ष्मी, महिमा, सरोज, राजरानी, रामदुलारी, संगम देवी, रीता देवी, विश्राम व आशा देवी आदि का इलाज जिला अस्पताल अयोध्या में चल रहा है।
रौनाही थाने के एसआई अश्वनी सिंह ने बताया कि पांच पिकअप पर सवार श्रद्धालु लखनऊ से अयोध्या दर्शन पूजन करने आ रहे थे। जिसमें से पिकअप गाड़ी संख्या एचपी 33 ए 3002 सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई।
सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया था। यहां से चार को लखनऊ रेफर किया गया था। जहां दो की मौत हो गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पिकअप चालक को नींद आने की वजह से होने की वजह से हादसा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें