अंतिम दिन पीएचडी पाठ्यक्रमों की द्वितीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। काउंसलिंग समाप्त होने के पश्चात स्नातक पाठ्यक्रमों में 1290, परास्नतक पाठ्यक्रमों में 475 और पीएचडी पाठ्यक्रम में 118 सीटों पर प्रवेश लिए गए।
यूपी कैटेट 2015 की काउंसलिंग के समापन अवसर पर प्रदेश के राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के कुलसचिव के साथ यूपी कैटेट 2015 के आयोजक नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, फैजाबाद के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने औपचारिक बैठक की।
इसमें प्रवेश प्रक्रिया की पुष्टि की गई। बैठक के बाद यूपी कैटेट 2015 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर व नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, फैजाबाद को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अख़्तर हसीब स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में यूपी कैटेट 2015 के आयोजक कुलसचिव डॉ. पीके सिंह ने कुलपति प्रो. हसीब व मेरठ एवं कानपुर कृषि विश्वविद्यालयों के कुलसचिव का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. हसीब ने प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को श्रेय दिया। कहा कि निर्विवाद व पारदर्शी परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय कर्मियों की टीम भावना का परिणाम है।
परीक्षा का आयोजन धन के अपव्यय को रोकते हुए तथा बेहतर सुविधाओं के साथ पूरी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुनिश्चित कराया गया। समापन समारोह का संचालन डॉ. सीताराम मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सीएस प्रसाद, कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार पांडे, सचिव डॉ. नीरज कुमार समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।