फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्र घोषित न होने पर गांधी जंयती पर जलसमाधि लेंगे परमहंसाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तपस्वी छावनी में जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने बुधवार को कफन पूजन कर 02 अक्तूबर तक भारत देश को हिंदू राष्ट्र घोषित न होने पर सरयू में जलसमाधि लेने की घोषणा की है। उनकी इस घोषणा से प्रशासन में भी हलचल है।
विज्ञापन

जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने बताया कि यदि भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं घोषित किया गया तो वे 02 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे इसी पूजित कफन को लेकर सरयू में जलसमाधि ले लेंगे।
उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग पूरी न होने पर जलसमाधि लेने की जानकारी दे दी है। परमहंसाचार्य हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर एक वर्ष से प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कई बार आंदोलन किया। वे इसको लेकर पिछले साल 16 दिन का आमरण अनशन भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि जब आजादी के बाद मुसलमानों को पाकिस्तान दे दिया गया, तो अब वे वहीं जाकर रहें।
बताया कि उनके हिंदू राष्ट्र की मांग के समर्थन में कई हिंदूवादी संगठन भी शामिल हैं। कहा कि यदि उनकी मांग पूरी न हुई तो वे जलसमाधि लेंगे। बताया कि 02 अक्तूबर को बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग उनके समर्थन में अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें