फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने झाडू लगा रही वृद्घा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली (अयोध्या)। थाना पटरंगा अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग के किनारे स्थित मथुरा का पुरवा में घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक वृद्घ महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। थाना पटरंगा के मथुरा का पुरवा निवासी अंबरेश यादव का घर लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उनकी दादी कमला देवी (75) घर के सामने झाड़ू लगा कर निकले कूड़े को किनारे लगा रही थी। इसी बीच एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कमला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
सूचना मिलने पर विधायक रामचंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम सुरेश यादव समेत अन्य मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। मृतका स्थानीय पत्रकार अंबरेश यादव की दादी थी।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर डाभासेमर बड़ी नहर के निकट अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सामने सोमवार शाम 4 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक सवारों में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी रामबहादुर विश्वकर्मा (42) अपनी पत्नी कमलेश कुमारी (38) को शहर से इलाज करा कर अपने घर जा रहे थे। बड़ी नहर डाभा सेमर गांव के सामने स्टेडियम के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा में तेज रफ्तार जा रही कार से सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में रामबहादुर विश्वकर्मा, कमलेश कुमारी व अशोक अदनानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
तीनों घायलों को सीएचसी मसौधा भिजवाया गया। जहां से हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कूलर में घास लगा रहे युवक की मौत
रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव में घर के बाहर कूलर रखकर कूलर में घास लगा रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रंजी लाल (35) पुत्र त्रिवेणी निवासी मस्का मऊ थाना बदोसराय गांव में घूम कर कूलर में घास लगाने का कार्य करता था।
सुबह लगभग 11 बजे चिर्रा गांव घर के बाहर कूलर में घास लगा रहा था। घास लगाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में सकी मौत हो गई। उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें