फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए एक को जारी होगी अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में निर्वाचन के लिए अधिसूचना 01 फरवरी को जारी होगी। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि नामांकन के व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जारी कार्यक्रम के मुताबिक अयोध्या की सभी पांचों विधानसभाओं रुदौली, मिल्कीपुर(अजा), बीकापुर, अयोध्या व गोसाईगंज के लिए निर्वाचन पंचम चरण में होगा। निर्वाचन की अधिसूचना 01 फरवरी को जारी की जाएगी।
निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशियों से नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 08 फरवरी, नाम निर्देशों की जांच के लिए 09 फरवरी, नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी होगी। इसके बाद 27 फरवरी को मतदान व 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन, नाम निर्देशन की जांच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन के कार्य के लिए सभी विधानसभा में रिटर्निंग अफसर नामित किए गए हैं।
जिनके द्वारा निर्वाचन संबंधित कार्य किया जाएगा। रुदौली विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल कुमार यादव न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया कराएंगे।
मिल्कीपुर(अजा) विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर दिग्विजय प्रताप सिंह न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व में, बीकापुर विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी सोहावल अनुराग प्रसाद न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी में, अयोध्या विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी अयोध्या राम कुमार शुक्ला न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर में व गोसाईगंज विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी बीकापुर संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कलेक्ट्रेट कैंपस अयोध्या में नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें