अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार 20 जुलाई को होगी। नामांकन से मतगणना तक की व्यवस्था ब्लॉक परिसर में कराई गई है। जिले के आठ ब्लॉकों में पंचायत उपचुनाव कराए जाने हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत के जिले में कुल 28 पद रिक्त हैं। इनमें दो प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 20 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद हैं।
नामांकन से मतगणना तक की व्यवस्था मसौधा, सोहावल, मया बाजार, बीकापुर, हैरिंग्टनंगंज, मिल्कीपुर, रुदौली और मवई ब्लॉक पर की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान के पद पर सोहावल ब्लॉक के ईस्माइलनगर सिहोरा और बीकापुर में ताजपुर ग्राम पंचायत में चुनाव होगा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद मवई व रुदौली में रिक्त हैं। 20 जुलाई को सुबह 10 से शाम चार बजे तक ब्लॉकों पर रिक्त पदों के लिए नामांकन कराए जाएंगे। इनकी तैयारी कर ली गई है।