फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शासन के निर्देशानुसार इस बार सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। इसे लेकर सभी धर्मगुरु व मौलानाओं से वार्ता भी की गई है। सभी ने इसे लेकर सहमति जताई है और भीड़ अधिक होने की स्थिति में शिफ्टवार नमाज पढ़ने की अपील की गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि शासन के निर्देशानुसार पिछले वर्ष से ही सड़क पर नमाज न पढ़ने के लिए आदेश जारी किया गया है।
इसके अनुपालन में इस बार सिविल लाइन स्थित रोडवेज के निकट ईदगाह के बाहर सड़क पर होने वाली बकरीद की नमाज को प्रतिबंधित किया गया है। इसे लेकर मस्जिदों के पेश इमाम से बात हो गई है।
सभी धर्मगुरुओं व मौलानाओं से भी इस बारे में चर्चा हुई है। सभी से अपील की गई है कि बकरीद की नमाज सभी लोग मस्जिदों में पढ़ें। ज्यादातर लोग अपने निकटवर्ती मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुर्बानी के दिन किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करने के लिए निर्देशित किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर भी कुर्बानी नहीं की जाएगी।
वहीं, शुक्रवार को टाटशाह मस्जिद के पेश इमाम शमसुल कमर कादरी के नेतृत्व में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी एसएसपी से मुलाकात की और सड़क पर नमाज न पढ़ने को लेकर सहमति जताई।
धर्मगुरुओं ने आश्वासन दिया है कि मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ अधिक होने की स्थिति में शिफ्टवार नमाज पढ़ी जाएगी। शासन-प्रशासन के नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें