फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरारी बापू ने किया रामलला का दर्शन, उतारी सरयू की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रख्यात कथावाचक संत मोरारी बापू शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला सहित विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन कर मां सरयू की आरती उतारी और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास सहित अन्य संतों से भी आशीर्वाद लिया। भगवान श्रीराम के वनगमन स्थलों पर मोरारी बापू की कथा यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को कारसेवकपुरम से होगा।
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचने पर मोरारी बापू का संत सतुआ बाबा ने आतिथ्य सत्कार किया। मोरारी बापू ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य का भी दर्शन किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी, कनकभवन के दरबार में भी पूजा-अर्चना की। सरयू तट जाकर मां सरयू की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद मोरारी बापू ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया।
श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास से भी उनके आश्रम पर मुलाकात की। रामायण ट्रस्ट जाकर मानस मर्मज्ञ रहे रामकिंकर महाराज को भी उन्होंने नमन किया। सतुआ बाबा ने बताया कि शनिवार को सात बजे से कारसेवकपुरम में उनका प्रवचन होगा। अगले दिन रविवार को सुबह दस बजे से प्रवचन की शृंखला होगी। इसके बाद वे कथा यात्रा के अगले पड़ाव के लिए तमसा तट पर प्रवचन करेंगें। अंत में पांच दिसंबर को नंदीग्राम में कथा प्रवचन का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें