फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों को सौंपे मंदिर-मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 41 मंदिर-मस्जिद से उतारे गए लाउडस्पीकर को पुजारी व मौलानाओं ने स्वेच्छा से विभिन्न विद्यालयों को सौंप दिया। इस पहल का जिला प्रशासन ने स्वागत करते हुए सराहना की है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुपालन में बगैर अनुमति के मंदिर-मस्जिद पर लगाए गए लाउडस्पीकर को हटवाने की प्रक्रिया बीते दिनों जिले में शुरू हुई थी। शुरुआती दौर में पुलिस-प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए कमान संभाली थी। जिसका असर हुआ तो लोग स्वयं आदेश के अनुपालन के लिए आगे आए हैं। जिले के 41 मंदिर-मस्जिद पर लगाए गए लाउडस्पीकर को उतरवाकर बुधवार को पुजारी व मौलानाओं ने विद्यालयों को सुपुर्द किया और पठन-पाठन में उपयोग की अपील की।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मंदिरों और मस्जिदों से उतारकर रखे हुए लाउडस्पीकरों को मौलवी, पुजारियों ने जनहित में स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को सुपुर्द किया है। सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि हनुमान मंदिर बीकापुर का लाउडस्पीकर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शिव सिंह को, मस्जिद बीकापुर का लाउडस्पीकर नगर पंचायत को व मस्जिद कोछा का लाउडस्पीकर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रबंधक महेश सिंह को दिया गया है। इस दौरान कोतवाली पुलिस के अलावा संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान और नगर पंचायत के सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें