फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ा लोडर, सेल्समैन ने तोड़ा दम

Sat, 10 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीकापुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे लोडर (पिकअप) की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें लोडर के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं उसमें सवार निजी कंपनी के एक सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी घायल रुदौली तहसील क्षेत्र के निवासी हैं।

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज निवासी डाबर कंपनी के सेल्समैन विष्णु गुप्ता (25) पुत्र राधेश्याम गुप्ता शुक्रवार को लोडर से माल लेकर दुकानों पर डिलीवरी करने निकले थे। वाहन में सेल्समैन विष्णु के अलावा चालक राशिद (45) निवासी रौजागांव, विनीत (15) और संदीप (17) निवासी रुदौली खास सवार थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे सुल्तानपुर की तरफ से लौटते समय फैजाबाद-इलाहाबाद नेशनल हाईवे के खजुरहट पत्थर कट तिराहे पर गिट्टी लदे खडे़ पंचर ट्रक में लोडर पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए और आवाज से आसपास के लोगों की नींद टूट गई।

लोग घरों से बाहर निकलकर आए तो दुर्घटना की जानकारी हुई। लोडर चालक के बगल सीट पर बैठे सेल्समैन विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर भेजवाया।

जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। मृतक के भाई आनंद कुमार की तहरीर पर लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वहीं सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रक की पीछे की लाइट न जलने व हाईवे पर अंधेरा होने के चलते दुर्घटना हुई। उधर, शुजागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, सेल्समैन की मौत के बाद गांव में मातम छाने के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। बाजार वासियों ने शनिवार को शोक में दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें