फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी नदी से जोड़ी जाएगी तमसा

विज्ञापन
मवई ब्लॉक में मनरेगा के तकनीकी सहायक ने निरीक्षण किया। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
मवई। ब्लॉक से निकली तमसा नदी को अब कल्याणी नदी से जोड़ा जाएगा। मनरेगा के तकनीकी सहायक आशीष कुमार तिवारी ने गुरुवार को कल्याणी से तमसा की ओर जाने वाले नाले का निरीक्षण किया और जल्द ही कार्य शुरू होने की बात कही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि त्रेता युगीन तमसा का जीर्णोद्धार भले ही मवई ब्लॉक के लखनीपुर के निकट स्थित हनुमान मंदिर से माना जा रहा हो लेकिन तमसा के पुराने अवशेष बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट के निकट स्थित कल्याणी नदी के पास से भी मिलते हैं।
यदि सब कुछ ठीक रहा तो तमसा नदी को आगामी बरसात से पहले कल्याणी नदी से जोड़ा जा सकता है। ऐसा तब संभव हो रहा है जब कमिश्नर मनोज मिश्र ने जल संरक्षण की शुरुआत के मौके पर तमसा उद्गम स्थल पर अधिकारियों को निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

दरअसल, मवई दौरे पर आए कमिश्नर से ग्रामीणों ने तमसा नदी को निरंतर जलमग्न रहने के लिए पुराने बहाव के स्थल से जोड़ने का निवेदन किया था।
इसके बाद ग्रामीणों ने तमसा नदी के पुराने अवशेष को भी दिखाया, जहां बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट के निकट स्थित कल्याणी नदी से तमसा नदी निकली हुई नजर आती हैं।
इसी निर्देश के क्रम में गुरुवार को तकनीकी सहायक मनरेगा आशीष तिवारी ने कल्याणी नदी से निकले नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अब बारिश से पहले तमसा से जुड़ने वाले कल्याणी नदी के नाले को साफ करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें