फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया का स्वरूप बदल रहा है इंटरनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में मास मीडिया में भविष्य की चुनौतियां विषय पर शनिवार को संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया क्षेत्र में इंटरनेट के प्रभाव से मीडिया परिदृश्य बदल रहा है। दर्शकों, पाठकों एवं श्रोताओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी के लिए समाचार तैयार करने की चुनौतियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य धारा की मीडिया के समक्ष सोशल मीडिया भी चुनौती बन रहा है। इसके लिए मुख्य धारा के मीडिया का सबसे बड़ा अस्त्र समाचारों की प्रस्तुति एवं भाषा विज्ञान विशेष है। मीडिया कर्मी होने के कारण आपको हो रहे सामाजिक बदलाव पर पैनी दृष्टि रखनी होगी। क्या सही है, क्या गलत है... इसके निर्धारण का दायित्व मुख्यधारा की मीडिया का है। डिजिटल मीडिया ने सभी क्षेत्रों में तकनीकी एवं समाचारों की प्रस्तुति के स्वरूप को बदल दिया है। वर्तमान समय में मुख्यधारा की मीडिया के समक्ष तथ्यपरक समाचारों को प्रस्तुत कर स्वयं को सिद्ध करना है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विभाग के समन्वयक डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने कहा कि मास मीडिया के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं अनंत हैं। इसके लिए छात्र छात्राओं को तकनीकी दक्षता के साथ समसामयिक विषय पर ज्यादा फोकस करना होगा। अवसर पर डॉ. राज नारायण पांडेय, डॉ. अनिल कुमार, सुभाष सिंह, चंद्रशेखर सोनी, संदीप शुक्ल, अभिषेक तिवारी, रोशनी कुमारी, शालिनी निषाद, गीताजंलि शर्मा, प्रगति ठाकुर, प्रणीता राय, शैलेश यादव, शरद यादव, निलेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें